Breaking News

दलित समाज की बेटियों ने पूर्व मंत्री आबिद रजा को बांधी राखी

Spread the love

रक्षाबंधन पर आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का दिया संदेश

बदायूं। रक्षाबंधन के पर्व पर दलित समाज की बेटियों ने पूर्व मंत्री आबिद रजा को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह का संदेश दिया। इस दौरान आबिद रजा ने बहनों की सुरक्षा, सम्मान और हर मुश्किल समय में सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास को मजबूत करने वाला पर्व है। समाज में सभी लोगों को महिलाओं का सम्मान और उनकी सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने राखी बांधने पहुंचीं सभी बहनों का आभार जताते हुए उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहने की बात कही। कार्यक्रम ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नेपाल में भयंकर बाढ़ की सूचना, बदायूंवासियों को किया गया सचेत

Spread the loveबदायूं, 27 अगस्त। नेपाल में भयंकर बाढ़ की सूचना के बाद जिला प्रशासन …