बदायूं। रक्षाबंधन के पर्व पर समाजसेवियों ने जरूरतमंद बहनों के घर पहुंचकर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। मौसमपुर, नौगवां और दजरामपुर गांवों में पहुंची युवाओं की टीम ने बहनों से राखी बंधवाई। बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। समाजसेवियों ने बहनों को उपहार भेंट किए और जरूरत के अनुसार सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बहनों की मदद के लिए वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। इस दौरान सौरभ दीक्षित, विपिन दीक्षित, दीपू गुप्ता, भोले ठाकुर, देहाती लोकेश, ऋषि सैनी, तनुज दीक्षित, हिमांशु ठाकुर और कमलेश गुप्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पहल की सराहना की।
Budaun Amarprabhat