Breaking News

भारत को जानो’ प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक

Spread the love

‘
बदायूं। भारत विकास परिषद की गौरी शंकर शाखा की ओर से ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष आरके उपाध्याय ने की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता 31 अगस्त को नगर के कई जूनियर हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में होगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संस्कृति, भूगोल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देना है। बैठक में प्रश्नपत्र वितरण, समय प्रबंधन, मूल्यांकन और परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने पर चर्चा हुई। विद्यालयों की जिम्मेदारी पदाधिकारियों व सदस्यों को सौंपी गई। अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया। इस दौरान शाखा के पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा नेता महावीर राठौर की नवनिर्मित ज्वैलर्स दुकान का पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन*

Spread the love*कादरचौक: भाजपा नेता महावीर राठौर की नवनिर्मित ज्वैलर्स दुकान का पूर्व विधायक ने …