Breaking News

जिला कारागार में भावुक माहौल में मना रक्षाबंधन

Spread the love

बदायूं। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व जिला कारागार बदायूं में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही दूर-दराज से बहनें अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए जेल पहुंचने लगीं। जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए टोकन और कतार की व्यवस्था की। बारी-बारी से बहनों को मुलाकात कक्ष में भेजा गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। कई भाई-बहन एक-दूसरे से मिलकर भावुक हो गए। सुरक्षा के लिए जेल के मुख्य द्वार से परिसर तक पुलिस बल तैनात रहा। तलाशी और जांच के बाद ही मुलाकातियों को अंदर जाने दिया गया। बहनों ने जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सब रजिस्ट्रार मो. वसीम अंसारी के प्रांतीय सचिव बनने पर दस्तावेज लेखकों ने किया भव्य स्वागत

Spread the loveबदायूँ। बदायूँ सदर रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक संघ की …