मुजरिया। रक्षाबंधन के पर्व पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस को मुजरिया चौराहे पर कुछ समय के लिए रोके जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस में बड़ी संख्या में बहनें और अन्य यात्री सवार थे, जो त्योहार पर अपने परिजनों से मिलने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार पीतल नगरी डिपो मुरादाबाद की बस बिल्सी-मुजरिया-कछला मार्ग से कासगंज-मैनपुरी की ओर जा रही थी। मुजरिया चौराहे पर यातायात व्यवस्था के चलते बस को रोक दिया गया। काफी देर तक बस खड़ी रहने से गर्मी में यात्रियों को परेशानी हुई। इसके बाद यात्रियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों से बस को आगे जाने देने का अनुरोध किया। यात्रियों के अनुरोध और स्थिति को देखते हुए बस को आगे रवाना कर दिया गया।
यात्रियों ने त्योहार के दिन यातायात व्यवस्था के दौरान आम लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने की मांग की। बस रवाना होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
Budaun Amarprabhat