आसफपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर आसफपुर रेलवे स्टेशन के आसपास प्रमुख मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई। आसफपुर-बिसौली, आसफपुर-चंदौसी और आसफपुर-शाहबाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रेलवे क्रॉसिंग के बार-बार बंद होने से यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों को गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ी।
जाम की सूचना पर बिसौली सीओ अंशुमान श्रीवास्तव, थाना प्रभारी सुभाष कुमार और चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को व्यवस्थित कराकर यातायात सुचारु कराया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। लोगों ने भविष्य में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की है।
Budaun Amarprabhat