Breaking News

राष्ट्र रक्षा यज्ञ के साथ संस्कृत सप्ताह का समापन

Spread the love

बदायूं। वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में चल रहे सप्त दिवसीय संस्कृत सप्ताह समारोह का शुक्रवार को समापन हुआ। रक्षाबंधन और संस्कृत दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र रक्षा यज्ञ से की गई। समारोह में सात दिनों के दौरान हुए विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

इस दौरान अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और संस्कृत विद्वानों का सम्मान किया गया। छात्र-छात्राओं ने संस्कृत के प्रेरक नारे और स्लोगन प्रस्तुत किए। विद्वानों ने महर्षि पाणिनि के व्याकरण ग्रंथ ‘अष्टाध्यायी’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संस्कृत भाषा की विशेषताओं की जानकारी दी।

संस्थापक आचार्य वेदव्रत आर्य ने विद्यार्थियों को शुभाशीर्वाद दिया। प्राचार्य ने अतिथियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आचार्य शिव सिंह यादव, अंकिता गुप्ता, पोयम, सृष्टि शर्मा, बेबी, आचार्य हिमांशु यादव, आचार्य सत्येंद्र आर्य और लोकेश गुप्त मौजूद रहे। संचालन आचार्य सर्वेश कुमार गुप्त ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू की बड़ी उपलब्धिः अब सर्टिफिकेट ऑफ इंस्टीट्यूशनल एक्सीलेंस से सम्मानित

Spread the love आईबीएम एक्सपर्ट लैब्स नेशनल हैकाथॉन-2026 में उद्योग, शिक्षा साझेदारी, नवाचार एवम् स्टुडेंट्स …