Breaking News

पर्वों के दौरान सुरक्षित रेल यात्रा के लिए यात्रियों से सहयोग की अपील

Spread the love

बरेली, 28 अगस्त। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने आगामी पर्वों के दौरान यात्रियों से सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा के लिए रेलवे के नियमों का पालन करने की अपील की है। विशेष ट्रेनों के संचालन को देखते हुए यात्रियों से उचित और वैध टिकट लेकर ही स्टेशन व ट्रेन में प्रवेश करने को कहा गया है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से कम और आवश्यक सामान लेकर यात्रा करने तथा प्लेटफॉर्म बदलने के लिए फुट ओवरब्रिज या निर्धारित मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की। यात्रियों को अनाधिकृत स्थान से रेलवे लाइन पार नहीं करने और ट्रेन की छत, पायदान या दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है।

रेलवे ने ट्रेन में ज्वलनशील या विस्फोटक सामग्री नहीं ले जाने की अपील की है। स्टेशन या ट्रेन में कोई लावारिस वस्तु मिलने पर उसे न छूने और तत्काल रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी या संबंधित रेलकर्मी को सूचना देने को कहा गया है। सहायता या शिकायत के लिए रेल मदद हेल्पलाइन 139 का उपयोग किया जा सकता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आवारा पशु सामने आने से बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कछला। कछला नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी 19 …