Breaking News

बालाजी महाराज के भव्य श्रृंगार के बाद हुआ सुंदरकांड पाठ, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Spread the love

बिसौली। बिल्सी रोड स्थित बलदेवधाम गुदनी में शनिवार को श्री बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। सुबह आठ बजे शुरू हुए धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए और पाठ में सहभागिता की।

दोपहर 12 बजे से धाम परिसर में सवामनी प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया। बाबा के भक्त बिसौलीगंज निवासी प्रदुम्न सिंह की मन्नत पूरी होने पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। बालाजी महाराज के जयकारों से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा।

धाम के पीठाधीश्वर श्री ललितेश्वरानंद महाराज ने कहा कि बालाजी महाराज के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं जाती। सेवा, श्रद्धा और भक्ति से आत्मिक शांति मिलती है। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसादी वितरित की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई, 35 वर्षीय युवक की मौत

Spread the loveबिल्सी। थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 35 …