Breaking News

अरिल नदी बॉर्डर पर राहगीरों की सुरक्षा में मुस्तैद रही दबतोरी पुलिस

Spread the love

दबतोरी। रक्षाबंधन पर्व पर बदायूं-बरेली बॉर्डर स्थित अरिल नदी पुल के पास राहगीरों की सुरक्षा को लेकर दबतोरी पुलिस मुस्तैद रही। आम दिनों में सुनसान रहने वाले इस मार्ग पर त्योहार के चलते आवागमन काफी बढ़ गया था। बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए इसी मार्ग से आवागमन करती हैं।
सुनसान क्षेत्र होने के कारण यहां राहगीरों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। ज्ञात रहे काफी वर्षों पहले रक्षाबन्धन के हीं दिन राहगीरों से यहाँ लूट पाट की गई थी। तबसे यहाँ त्यौहारों पर राहगीरों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम रहता है। दबतोरी चौकी इंचार्ज विक्रांत आर्य पुलिस टीम के साथ अरिल नदी पुल के पास मुस्तैद रहे और मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों की सुरक्षा पर नजर रखी।
पुलिस की मौजूदगी से राहगीरों, विशेषकर महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा नजर आया। त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम के साथ चौकी इंचार्ज लगातार क्षेत्र में निगरानी करते रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …