Breaking News

हाईवे किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पहचान नहीं

Spread the love

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनाबर मोड़ के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे शनिवार को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। युवक की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले के सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

एसआई अमित चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कांवड़ियों की सेवा में सजा भंडारा, पुलिस अफसरों ने किया शुभारंभ

Spread the loveबदायूं। श्रावण मास में बदायूं की सड़कों पर कांवड़ियों की भक्ति और सेवा …