बिल्सी। थाना बिल्सी क्षेत्र के बमेड़ गांव में कक्षा पांच के 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि रविवार को छात्र पशु चराने गया था। इसी दौरान उसके पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। परिजन उसे सिमर्रा भोजपुर स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे बिल्सी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। देर रात उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। छात्र की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Budaun Amarprabhat