Breaking News

ई-रिक्शा की टक्कर से रेलवे फाटक का बूम टूटा, जाम में एंबुलेंस में हुआ प्रसव

Spread the love

उझानी। उझानी-कादरचौक मार्ग पर सोमवार को ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से रेलवे फाटक का बूम टूट गया। इसके चलते मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिसमें प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ता बंद होने के कारण महिला ने एंबुलेंस के अंदर ही बच्ची को जन्म दे दिया। घटना के दौरान मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद रेलवे और संबंधित अधिकारियों ने व्यवस्था संभाली और यातायात सुचारु कराया। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो सांड़ों की लड़ाई में चारपाई पर सो रही महिला की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर घर में घुसे थे जानवर

Spread the loveअनन्त घोष ब्यूरो बदायूं। जनपद के थाना बिल्सी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़ी में …