Breaking News

भागीरथी गंगा घाट पर चला सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश

Spread the love

बिल्सी। नगर की दयालु मित्रगण सेवा समिति की ओर से सोमवार को कछला स्थित भागीरथी गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। लगातार दूसरे दिन समिति पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घाट परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान घाट पर फैले कूड़े-कचरे को एकत्र कर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया।

समिति के अध्यक्ष एवं संकट मोचन दरबार के महंत राजेश चंद्र जाजू गुरुजी ने कहा कि गंगा केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवन का आधार भी है। इसकी स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से घाट पर कूड़ा न फेंकने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘स्वच्छ घाट, निर्मल गंगा और स्वस्थ समाज’ का संदेश देते हुए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शीतल देवल को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ‘भारत की बेस्ट टीचर’ का सम्मान

Spread the loveउपलब्धि से परिवार और देवल समाज में खुशी, मेहनत और समर्पण को मिला …