Breaking News

बंदरों के हमले में तीन ग्रामीण घायल

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के खैरी गांव में मंगलवार सुबह बंदरों के हमले से तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजन व ग्रामीण उपचार के लिए बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार खैरी गांव निवासी हरनाम मंगलवार सुबह अपने काम पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक बंदर ने उन पर हमला कर काट लिया। हरनाम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बंदर को वहां से भगाया। इसी दौरान बंदरों के हमले में दो अन्य ग्रामीण भी घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पीड़ितों की मदद को राहत सामग्री लेकर जाएगी बदायूं की स्काउट टीम, सोमवार को अहम बैठक

Spread the loveअनन्त घोष ब्यूरो बदायूं। पड़ोसी देश नेपाल में ग्लेशियर टूटने के बाद आई …