Breaking News

आईजीआरएस रैंकिंग में बदायूं पुलिस का जलवा, 135 में से 135 अंक पाकर यूपी में नंबर-1

Spread the love

बदायूं। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बदायूं पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। शासन की ओर से जारी अगस्त 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में बदायूं पुलिस को 135 में से 135 अंक मिले हैं। जिले ने सभी 10 प्रमुख मानकों पर शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। संदर्भों की मार्किंग, फीडबैक, फील्ड विजिट रिपोर्ट और जनता दर्शन फीडिंग समेत सभी श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन रहा। जिले का कोई संदर्भ डिफॉल्टर नहीं हुआ। एसएसपी अंकिता शर्मा ने उपलब्धि पर आईजीआरएस टीम की सराहना की और कहा कि पुलिस जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिला कारागार में बंद बंदी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Spread the loveबदायूं। जनपद बदायूं के जिला कारागार में बंद एक विचाराधीन बंदी की अचानक …