Breaking News

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा शुरू

Spread the love

बिल्सी। उत्तर प्रदेश सरकार की ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के तहत 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मंगलवार से शुरू हो गई। योजना के शुभारंभ के बाद बिल्सी पहुंची रोडवेज बस में यात्रियों और चालक-परिचालक में उत्साह दिखाई दिया।
मुरादाबाद से बिल्सी पहुंची रोडवेज बस में सवार 60 वर्षीय महिला यात्री पूनम योजना के तहत निशुल्क यात्रा करने वाली पहली यात्री बनीं। परिचालक प्रभात सिंह ने उन्हें निशुल्क यात्रा का जीरो-बैलेंस टिकट जारी किया। पूनम ने योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। योजना से बुजुर्ग महिलाओं को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कचहरी उपकेंद्र की विद्युत क्षमता दोगुनी, 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा …