बदायूं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुरता गद्दी दिवस के अवसर पर सिख समाज एवं गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह सहित पदाधिकारी बदायूं पहुंचे। गुरुद्वारा साहिब में नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और स्थानीय कमेटी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बदायूं रेलवे स्टेशन पर हजूर साहिब (नांदेड़) जा रही ट्रेन के श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा की गई। यात्रियों का स्वागत कर लंगर प्रसादी, पेयजल और शीतल पेय वितरित किए गए। आयोजकों ने बताया कि यात्रियों के लिए प्रत्येक मंगलवार को स्टेशन पर नियमित लंगर सेवा जारी रहेगी।
Budaun Amarprabhat