Breaking News

भूमि विवाद में बढ़ा तनाव, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव लोहरपुरा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में तनाव की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जयवीर पुत्र राम सिंह और किशनपाल पुत्र जयवीर सिंह निवासी लोहरपुरा को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 170, 126 और 135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लेने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विजयदशमी पर स्काउट भवन में भव्यता के साथ मनेगा शस्त्र पूजन समारोह, निकलेगा राष्ट्र रक्षा मार्च

Spread the loveबदायूं। क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में …