Breaking News

बूथ की मजबूती से भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा: डॉ. दिनेश शर्मा

Spread the love

बदायूं। भाजपा कार्यालय पर रविवार को आयोजित जिला बैठक में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल और निरंतर संवाद संगठन की मजबूती के लिए जरूरी है। कार्यकर्ता समाज के बीच रहकर लोगों से संपर्क और संवाद बनाए रखें।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि मंडल से लेकर बूथ तक प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है। जिले में बूथ समितियों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। दो सितंबर को मंडल कार्यसमिति और शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ बैठकें होंगी। तीन और चार सितंबर को शक्ति केंद्र स्तर पर बूथ समितियों का सत्यापन किया जाएगा। बैठक में जेके सक्सेना, आशीष शाक्य, संदीप चौहान समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बालाजी महाराज का चोला चढ़ाकर किया भव्य श्रृंगार

Spread the love बिल्सी। तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर शनिवार सुबह श्री …