बदायूं। दातागंज थाना क्षेत्र के समरेर ब्लॉक के गांव सेनपुर में युवक की फांसी लगने से हुई मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक राकेश (28) पुत्र मेकूलाल के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर में राकेश का मोबाइल और 50 हजार रुपये गायब होने की बात भी कही गई है।
मृतक की मां हरप्यारी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया। भाई रवि का आरोप है कि राकेश को पहले शराब पिलाई गई थी। परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी नाहर सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
Budaun Amarprabhat