बदायूं। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी किए जाने पर जिले के राशन डीलरों में खुशी है। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद और ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय को आभार पत्र भेजा। संगठन के अनुसार लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। प्रति क्विंटल 35 रुपये की बढ़ोतरी पर कोटेदारों ने सरकार का आभार जताया। इस दौरान हेमंत कुमार, केशव नाथ वैश्य, उदयवीर सिंह, राकेश बाबू, डॉ. आरजी गोस्वामी और महेंद्र कुमार गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat