आसफपुर। आसफपुर-चंदौसी मार्ग पर द्वंदपुर तिराहे के पास मंगलवार दोपहर बाइक सवार युवक अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल की पहचान कृष्ण गोपाल (28) पुत्र वासुदेव शर्मा, निवासी गांव उसेता, थाना आंवला, बरेली के रूप में हुई है। बताया गया कि वह बाइक से बदायूं के बिसौली क्षेत्र के गांव पुरुवा खेड़ा स्थित बहन के घर आया था। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे आसफपुर से चंदौसी की ओर जाते समय द्वंदपुर तिराहे पर हादसा हुआ। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
Budaun Amarprabhat