Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Spread the love

कादरचौक। थाना क्षेत्र में असरासी पुलिया के पास सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह के अनुसार, हादसा 31 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे हुआ। मौके पर बाइक के पास दोनों युवक घायल अवस्था में मिले थे। मृतकों की पहचान कादरचौक निवासी वीरेश उर्फ विपिन (20) पुत्र पप्पू और सौरव उर्फ चीता (23) पुत्र गोपाल उर्फ कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। बाइक कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भागीरथी गंगा घाट पर चला सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश

Spread the loveबिल्सी। नगर की दयालु मिश्रा सेवा समिति की ओर से रविवार को कछला …