Breaking News

खेत की रखवाली करने गए किसान का पेड़ से लटका मिला शव, मचा कोहराम

Spread the love

बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा में खेत पर फसल की रखवाली करने गए 50 वर्षीय किसान का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

गांव निवासी प्रेमपाल पुत्र बाबूराम रोजाना की तरह रात में खाना खाने के बाद धान की फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। सुबह घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों ने खेत में पेड़ से उनका शव लटका देखा और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संस्कृत के ज्ञान से समृद्ध होगी नई पीढ़ी, विद्वानों ने बताया भाषा का महत्व

Spread the loveबदायूं। संस्कृत महाविद्यालय बेड़ामऊ वैदिक विद्यापीठ में चल रहे सप्त दिवसीय संस्कृत सप्ताह …