Breaking News

लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर से, बदायूं होकर चलेगी

Spread the love

बदायूं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। 05344/05343 नंबर की यह ट्रेन 2 सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को लालकुआं से साबरमती और 3 सितंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को साबरमती से लालकुआं के बीच 13 फेरे लगाएगी।

लालकुआं से चलने वाली ट्रेन बदायूं स्टेशन पर शाम 4:02 बजे पहुंचेगी। वापसी में साबरमती से चलकर ट्रेन बदायूं स्टेशन पर सुबह 10:52 बजे पहुंचेगी। ट्रेन बरेली, कासगंज, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, आबू रोड और पालनपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर चलेगी।

ट्रेन में एसएलआरडी के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान के 11, एसी तृतीय श्रेणी के दो और एसी द्वितीय श्रेणी का एक कोच समेत कुल 20 कोच होंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शांति सिंह बनीं समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव

Spread the loveआसफपुर। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बरेली निवासी …