Breaking News

शिक्षा अदालत’ में बच्चों को पढ़ाया रेल सुरक्षा का पाठ, ट्रैक से दूर रहने की दी सीख

Spread the love

बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की ओर से रेल संरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मकरंदपुर-बदायूं रेलखंड के दो प्राथमिक विद्यालयों में संरक्षा सलाहकारों ने ‘शिक्षा अदालत’ के माध्यम से स्कूली बच्चों को रेल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

बच्चों को रेलवे ट्रैक अनधिकृत स्थान से पार न करने और केवल निर्धारित मार्ग या रेलवे फाटक का इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई। फाटक बंद होने पर गेटमैन पर दबाव न डालने की भी अपील की गई। इसके साथ ही रेलवे लाइन, विद्युत पोल और ओएचई उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, ट्रैक के पास पतंग न उड़ाने और पशुओं को न चराने की सलाह दी गई। बच्चों को हैंडबिल व पोस्टर भी वितरित किए गए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम, कटान का लिया जायजा; राहत कार्य तेज करने के निर्देश

Spread the loveबदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को दातागंज तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित …