Breaking News

विवाद का वीडियो वायरल होने पर सिपाही निलंबित, तीन पीएसी जवानों पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी

Spread the love

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नवादा के पास 31 अगस्त की रात पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी और विवाद का मामला सामने आया। घटना से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, यूपी-112 की पीआरवी पर तैनात आरक्षी धीरेन्द्र और न्यायालय सुरक्षा में तैनात 09वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के तीन आरक्षियों विवेक वर्मा, रमन और लवली के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरक्षी धीरेन्द्र को अनुशासनहीनता और अमर्यादित आचरण के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं तीनों पीएसी आरक्षियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ताजदारे अहले सुन्नत हज़रत सालिम मियां साहब के नाम से बनेगा ऐतिहासिक गेट।

Spread the loveताजदारे अहले सुन्नत हज़रत सालिम मियां साहब के नाम से बन रहे गेट …