बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई। विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार ने विद्यालय की प्रगति तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय, चेयरपर्सन कमलेश वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिकाएं साधना वार्ष्णेय व कृति वार्ष्णेय तथा प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशी साझा की।
चेयरमैन ने बताया कि विद्यालय की स्थापना वर्ष 2014 में हुई थी। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष की यात्रा उपलब्धियों को याद करने और नए लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ने का अवसर है। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय की प्रगति पर प्रकाश डाला। प्रशासक अमित माहेश्वरी ने सभी का आभार जताया।
Budaun Amarprabhat