Breaking News

बिल्सी को जल्द मिलेगी जाम से राहत, बाईपास निर्माण को लेकर किसानों से सीधा संवाद

Spread the love

बिल्सी। नगर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रस्तावित बाईपास निर्माण की प्रक्रिया को लेकर मंगलवार को तहसील सभागार में महत्वपूर्ण बैठक हुई। दोपहर दो बजे आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने की। इसमें भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के साथ अधिकारियों ने सीधे संवाद किया।

एसडीएम ने किसानों को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बाईपास की प्रस्तावित तकनीकी रूपरेखा और मार्ग से संबंधित जानकारी साझा की। बाईपास बनने से नगर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ी की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, सर्वेश शर्मा बनीं अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक ब्लॉक जगत सभागार में …