Breaking News

खेत के किनारे नीम के पेड़ से लटका मिला किसान का शव, आत्महत्या की आशंका

Spread the love

कछला। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा में सोमवार रात 50 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र बाबूराम का शव खेत के किनारे नीम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी परिजनों को मंगलवार सुबह हुई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के बेटे अमर सिंह ने बताया कि प्रेमपाल रात करीब 11 बजे खेतों की ओर गए थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे। सुबह उनके चाचा भगवानदास तलाश करने निकले तो खेत के किनारे नीम के पेड़ पर प्रेमपाल का शव मिला। सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। चौकी प्रभारी अविनाश पुंडीर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्राथमिक विद्यालय बमनी में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Spread the loveअलापुर। जगत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बमनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से …