Breaking News

छात्र की मौत के बाद निजी क्लीनिक सील, स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई

Spread the love

बिल्सी। बिल्सी तहसील क्षेत्र में कक्षा पांच के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक निजी क्लीनिक को सील कर दिया। छात्र के परिजनों ने क्लीनिक में इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

बिल्सी सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के अनुसार, रविवार शाम तहसील क्षेत्र के गांव बमेढ़ निवासी अंकित यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित निजी क्लीनिक की जांच की और उसे सील कर दिया। विभाग की कार्रवाई के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा रही। अधिकारियों के अनुसार प्रकरण की जांच की जा रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …