Breaking News

गीत गुलमोहर’ में गूँजेंगे प्रेम, प्रकृति और कविता के स्वर

Spread the love

बदायूं। साहित्य और संस्कृति के विविध पक्षों को समर्पित संस्था आचमन फाउंडेशन द्वारा आगामी 6 सितंबर 2026 को विशेष गीत-संध्या ‘गीत गुलमोहर’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन डॉ. उर्मिलेश अमृत जयंती वर्ष के अंतर्गत एवं हिंदी दिवस पखवाड़े को समर्पित है।

इस अवसर पर हिंदी के वरिष्ठ गीतकार, मैनपुरी निवासी श्री बलराम श्रीवास्तव का एकल काव्य-पाठ होगा। उन्हें प्रथम ‘गीत गुलमोहर सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। वरिष्ठ गीतकार श्री नरेंद्र गरल का सान्निध्य भी आयोजन को प्राप्त होगा।

हिंदी, प्रकृति, प्रेम, गीत और कविता को समर्पित यह सुरम्य आयोजन 6 सितंबर को अपराह्न 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक नमन प्रोफेसर्स कॉलोनी, बदायूं में आयोजित होगा।

आचमन फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. सोनरूपा विशाल ने बताया कि ‘गीत गुलमोहर’ के माध्यम से गीतों की उस संवेदनशील परंपरा को सहेजने और आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, जो हमारे जीवन, स्मृतियों और भावनाओं से गहराई से जुड़ी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा अदालत’ में बच्चों को पढ़ाया रेल सुरक्षा का पाठ, ट्रैक से दूर रहने की दी सीख

Spread the love‘ बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की ओर से रेल संरक्षा को …