बदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति, सांसद आदित्य यादव व युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी जी के अनुमोदन तथा सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव जी की सहमति से समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की नई जिला कार्यकारिणी, विधानसभा, नगर एवं ब्लॉक अध्यक्षों की विधिवत घोषणा कर दी गई है।
चौधरी नरोत्तम सिंह यादव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। घोषित सूची के अनुसार डॉ. अब्दुल कादिर को जिला प्रमुख महासचिव, शरीक खां को जिला महासचिव तथा नेत्रपाल सागर को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही बादाम सिंह, कमाल तय्यब, सुदेश कुमार, नबलपुरी, कैफ़ी जैदी ‘मुन्तजिर’, सचिन सक्सेना, पीयूष शर्मा, रिहान खान, धर्म सिंह उर्फ सोनू, अंकित कुमार, आसिफ खान, महबूब अनवर, श्री पाल मौर्या, डॉ. अनीस रजा, टीटू शंखधार एवं रियाजुल हसन को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन के विस्तार के तहत विधानसभा अध्यक्षों की भी घोषणा की गई, जिसमें नीरेश शर्मा सहसवान, अब्दुल बावर उर्फ बाबू अंसारी शेखूपुर, लालाराम प्रधान बिल्सी, रामकिशोर शाक्य दातागंज और सुवान अली बिसौली मनोनीत किए गए हैं।
नगर अध्यक्ष पदों पर मो० जीशान बदायूँ, मुनाजिर हुसैन सहसवान, जावेद सिद्दकी इस्लामनगर, शाहनबाज अल्वी बिल्सी, प्रमोद कुमार दहगवां, कौशल पासी रूदायन व आसिफ अंसारी अलापुर को जिम्मेदारी मिली है। वहीं अभिषेक शर्मा को बिसौली, गोविन्द पाल को वजीरगंज, सुरभित कुमार को उसावा का ब्लॉक अध्यक्ष तथा हरीशंकर को उसावा का ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 34 कार्यकर्ताओं को जिला सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है।
पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं के समर्पण, संघर्ष और सक्रियता से समाजवादी पार्टी का संगठन बदायूँ में बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त होगा तथा जन-जन तक पार्टी की नीतियां पहुंचाई जाएंगी। नव मनोनीत पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Budaun Amarprabhat