बदायूं। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने जिला महिला चिकित्सालय बदायूं और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली की ब्लड स्टोरेज यूनिट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया का जायजा लिया।
मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय में ब्लड स्टोरेज यूनिट के नवीन लाइसेंस के लिए निरीक्षण किया गया। यहां संचालित ब्लड स्टोरेज यूनिट की क्षमता 30 यूनिट संपूर्ण मानव रक्त की है। निरीक्षण के दौरान यूनिट से संबंधित व्यवस्थाओं तथा लाइसेंस के लिए निर्धारित प्रक्रिया का नियमानुसार परीक्षण किया गया।
इसके बाद बुधवार को औषधि निरीक्षक ने सीएचसी बिसौली में ब्लड स्टोरेज यूनिट का निरीक्षण किया। यहां लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया के तहत व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। इस यूनिट की क्षमता 10 यूनिट संपूर्ण मानव रक्त की है।
निरीक्षण के दौरान ब्लड स्टोरेज यूनिट से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं और लाइसेंस संबंधी अभिलेखों एवं प्रक्रिया को नियमानुसार देखा गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में ब्लड स्टोरेज यूनिट मरीजों को आवश्यकता के समय रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलती है।
Budaun Amarprabhat