Breaking News

प्रशासनिक फेरबदल: चार अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, बिल्सी को मिले नए एसडीएम

Spread the love

बदायूं। जनहित और शासकीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय ने जिले में कार्यरत चार संयुक्त मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसके तहत शौर्य अरोड़ा को संयुक्त मजिस्ट्रेट बदायूं के पद से संयुक्त मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सहसवान बनाया गया है।

वहीं गौरव आर्या, जो अब तक उपजिलाधिकारी सहसवान के पद पर तैनात थे, उन्हें उपजिलाधिकारी बिल्सी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश कुमार सिंह को उपजिलाधिकारी बिल्सी के पद से हटाकर उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बदायूं बनाया गया है।

इसी क्रम में कुमार चन्द्र बाबू, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बदायूं को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बिल्सी बनाया गया है। उन्हें उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सहसवान तथा परियोजना अधिकारी, डूडा, बदायूं का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आदेश 2 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी अवनीश राय ने जारी किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘सक्सेस स्टोरी’ के मुख्य पृष्ठ पर छाए डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह, भारतीय साहित्य को मिला वैश्विक सम्मान

Spread the loveमेरठ से प्रकाशित पत्रिका ने साहित्यिक योगदान और प्रमुख कृतियों को दी प्रमुखता, …