Breaking News

सपा की मासिक बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर हुआ मंथन

Spread the love

बिसौली। समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक गांव पैगा स्थित स्कूल में विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में हुई। बैठक में सात सितंबर को प्रस्तावित समाजवादी पार्टी बाबासाहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर जुटने का निर्णय लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और बाबा साहेब के संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

बैठक में पीडीए सम्मेलन को सफल बनाने, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस मौके पर सतीश प्रेमी, खजाना देवी, एड. विवेक यादव, कल्यान सिंह यादव, इंद्रजीत भट्ट, आमिर हुसैन, मेवाराम प्रधान, पंकज यादव, पाले अली, सूरज पाल सिंह, ढाकन सिंह, वीरेश प्रजापति, भूपेंद्र दिवाकर, राजीव यादव, अमित मथुरिया, होराम सिंह, जयपाल सिंह यादव, हिमांशु पंडित, सुरेंद्र सागर, हरिकृष्ण मौर्य, बृजपाल सिंह, मो. सालिम, जफर खां, सरफराज खां, राजेश कुमार कोरी, धीरेंद्र मौर्य, भूरे सिंह सागर, फूलसिंह और विमल कुमार यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भूमि विवाद में बढ़ा तनाव, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव लोहरपुरा में भूमि विवाद को लेकर दो …