बदायूं। नगर पालिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी कुसुम पत्नी राम चन्द्र को भावभीनी विदाई दी गई। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने उन्हें शॉल, माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में 7 लाख 83 हजार 995 रुपये का चेक प्रदान किया।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण से शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहती है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके सुखमय भविष्य की कामना की और कहा कि जरूरत पड़ने पर पालिका हरसंभव सहयोग करेगी।
इस मौके पर सभासद रवि, अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मोहम्मद तयव्व, केशव गंगवार, नवैद इकबाल गनी, रजनेश चन्द्र, रमेश डी लाल समेत अनेक पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat