
उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और म्याऊं ब्लॉक में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई। इसमें महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूक किया गया।
थाना पुलिस के बाल कल्याण अधिकारियों ने साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया। वन स्टाप सेंटर की परामर्शदाता डोली ने हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 102, 108 और 1098 की जानकारी दी। चाइल्ड हेल्पलाइन के परामर्शदाता मुन्जजिम ने बताया कि किसी भी परेशानी में बच्चे 1098 पर कॉल कर सहायता ले सकते हैं।
जिला बाल संरक्षण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह ने पॉक्सो एक्ट और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। छवि वैश्य ने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। प्रीति चौहान ने नशे से दूर रहने की अपील की। संरक्षण अधिकारी रवि कुमार ने मिशन वात्सल्य और बाल संरक्षण अभियान की जानकारी दी।
Budaun Amarprabhat