Breaking News

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

Spread the love

बदायूं। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद दूसरे चरण की तैयारियों और प्रशिक्षण व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम, तहसीलदार और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में बताया गया कि दूसरे चरण के प्रशिक्षण के लिए जिले में चार मास्टर ट्रेनर उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें जिला प्रशासन के तीन और जिला जनगणना कार्यालय का एक मास्टर ट्रेनर शामिल है। मास्टर ट्रेनरों का चार दिवसीय प्रशिक्षण माह के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। इसके बाद करीब 118 से 120 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

फील्ड ट्रेनर आगे प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। जनगणना का दूसरा चरण पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाएगा। डीएम ने सभी तैयारियां समय से पूरी करने और प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री जुटा रहे स्काउट-गाइड

Spread the loveबदायूं। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए …