Breaking News

टीईटी अनिवार्यता खत्म करने की मांग काली पट्टी बांधकर मनाया शिक्षक दिवस

Spread the love

बदायूँ। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु केंद्र सरकार से अध्यादेश लाने की मांग को लेकर देशभर के बेसिक शिक्षकों ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर अनोखा विरोध दर्ज कराया।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, जनपद बदायूँ के आह्वान पर जिले भर के समस्त बेसिक शिक्षकों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया और शासन तक अपनी मांग पहुंचाई। शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से निष्ठापूर्वक सेवा दे रहे शिक्षकों पर पुनः टीईटी थोपना न्यायसंगत नहीं है, इसलिए सरकार को तत्काल अध्यादेश लाकर इस बाध्यता को समाप्त करना चाहिए।
इस विरोध प्रदर्शन में संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा, महामंत्री फ़रहत हुसैन, भुवनेश गोविल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन यादव एवं मोहम्मद ज़ुबैर, मीडिया प्रभारी ज़मीर अहमद, प्रवक्ता मोहम्मद राशिद क़ादरी, संयुक्त मंत्री विकार उद्दीन, उपाध्यक्ष सोमदत्त शर्मा तथा बरेली मंडल अध्यक्ष यतेंद्र कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने एकजुटता दिखाते हुए मांग पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चार पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, उझानी में नई तैनाती

Spread the loveबदायूं। जिले में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए चार पुलिस …