Breaking News

मानदेय वृद्धि और स्थायीकरण को लेकर पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

आसफपुर। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मानदेय वृद्धि और सेवा स्थायीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय विकास खंड कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने अपनी जायज समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए पुरजोर आवाज उठाई।
सौंपे गए ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने ग्राम पंचायत स्तर पर किए जा रहे अपने कार्यों का उल्लेख करते हुए मांग की कि उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाए और इसे ग्राम पंचायत सचिवों के समकक्ष निर्धारित किया जाए। इसके साथ ही संविदा व्यवस्था समाप्त कर पंचायत सहायकों के स्थायीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की भी मांग प्रमुखता से रखी गई।
कर्मियों ने कहा कि अल्प मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। इस दौरान पंचायत सहायक रहवर जमाल, मनोज कुमार, दीपक कुमार, यशपाल सिंह, अनुज कुमार व श्याम सिंह आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में सफल ट्रांसप्लांट, डेंटल डॉक्टर्स ने खराब दाढ़ हटाई, नई अक्ल दाढ़ लगाई

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री …