Breaking News

शिक्षक दिवस पर सादुल्लापुर भितारा के शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को किया गया सम्मानित

Spread the love

बदायूँ। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूँ के जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार ने विकास खंड सालारपुर के संविलियन विद्यालय सादुल्लापुर भितारा पहुंचकर समस्त शैक्षणिक स्टाफ को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय में समर्पित भाव से अध्यापन कार्य कराने वाले शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों को पटका पहनाकर एवं पुरस्कार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
सम्मानित होने वालों में शिक्षिका श्रीमती रिंकी हरवंश, श्रीमती मंजू सिंह, श्रीमती अंजली श्रीवास्तव, अनुदेशक श्रीमती निशा सिंह, श्रीमती नेहा, श्रीमती रुचि शर्मा तथा शिक्षामित्र श्रीमती कुसुम एवं श्रीमती मीना शामिल रहीं।
इस अवसर पर जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि सादुल्लापुर भितारा विद्यालय का पूरा स्टाफ अत्यंत निष्ठा, लगन और शिद्दत के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय को शैक्षणिक और रचनात्मक रूप से उत्कृष्ट बनाने में सभी का सामूहिक प्रयास सराहनीय है। प्राथमिक और संविलियन स्तर पर बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने में शिक्षकों के साथ-साथ अनुदेशकों और शिक्षामित्रों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। अपनी मेहनत से विद्यालय का वातावरण बेहतर बनाने के लिए सभी स्टाफ सदस्य बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय स्टाफ ने इस सम्मान के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का आभार जताया और भविष्य में भी पूरी निष्ठा से शिक्षण कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भागीरथी गंगा घाट पर चला सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश

Spread the loveबिल्सी। नगर की दयालु मित्रगण सेवा समिति की ओर से सोमवार को कछला …