बदायूं। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) 2 सितंबर से शुरू हो गई है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि जांच 21 सितंबर तक कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में कराई जाएगी। यह जांच इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के अधिकृत अभियंताओं द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में की जा रही है। केवल जांच में उत्तीर्ण मशीनों का ही निर्वाचन में प्रयोग किया जाएगा। प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से होगी। राजनीतिक दलों को अपने प्रतिनिधि भेजकर जांच प्रक्रिया का अवलोकन करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
Budaun Amarprabhat