बदायूं। शिक्षक दिवस के पूर्व उपलक्ष्य में बैंक ऑफ बड़ौदा, खेड़ा नवादा शाखा की ओर से नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास पीजी कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, प्राचार्य डॉ. प्रशांत कोहली और शाखा प्रबंधक संदीप कुमार ने मां सरस्वती व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राजीव गुप्ता ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के वास्तविक निर्माता हैं। वे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, नैतिकता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराते हैं। शाखा प्रबंधक संदीप कुमार ने शिक्षकों के योगदान को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताया। बैंक की ओर से प्राचार्य व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिवराज कुमार ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षकगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat