Breaking News

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया याद

Spread the love

बदायूं। संस्कृत महाविद्यालय बेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, शिक्षा के प्रति समर्पण और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। विद्यालय के संस्थापक व सेवानिवृत्त प्राचार्य आचार्य वेद व्रत आर्य ने उनके त्याग, तपस्या और देश के प्रति निष्ठा को याद करते हुए विचार रखे। प्राचार्य वेद मित्र आर्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन प्रवक्ता सर्वेश कुमार गुप्त ने किया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मलेरिया व वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम पर हुआ मंथन

Spread the loveबदायूं, । पीएसआई इंडिया के एम्बेड कार्यक्रम के तहत सोमवार को जनपद स्तरीय …