Breaking News

25 हजार का इनामी शातिर अपराधी विष्णु गिरफ्तार, तमंचा-बाइक बरामद

Spread the love

बदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी विष्णु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स बाइक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी डॉ. अंकिता शर्मा के निर्देशन में टीम ने मुखबिर की सूचना पर आसफपुर स्टेशन के पीछे हड्डी गोदाम रेलवे अंडरपास के पास घेराबंदी कर विष्णु पुत्र नरेश निवासी परसेरा, थाना बिसौली को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ फैजगंज बेहटा, इस्लामनगर और बिसौली थानों में लूट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हजूर साहिब जा रही ट्रेन के यात्रियों का सिख समाज ने किया स्वागत, स्टेशन पर लगाया लंगर

Spread the loveबदायूं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुरता गद्दी दिवस के अवसर पर …