Breaking News

सिरासौल-जसा और सिमर्रा भोजपुर में निकली भव्य पालकी शोभायात्रा

Spread the love

बिल्सी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरासौल-जसा एवं सिमर्रा भोजपुर में भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा।
विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बढ़ता है तथा सकारात्मक वातावरण बनता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हजूर साहिब जा रही ट्रेन के यात्रियों का सिख समाज ने किया स्वागत, स्टेशन पर लगाया लंगर

Spread the loveबदायूं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुरता गद्दी दिवस के अवसर पर …