बदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल और क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर का शनिवार को शहर विधायक महेश गुप्ता के कैंप कार्यालय पर स्वागत एवं सम्मान किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।
राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही। महेश राठौर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना प्राथमिकता होगी।
विधायक महेश गुप्ता ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूती मिलने की बात कही। कार्यक्रम में सोबरन सिंह राजपूत, नत्थू लाल वर्मा, मुनीश अग्रवाल, राघव सिंह चौहान, विश्वजीत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat