Breaking News

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 5 चोरी की बाइकों सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

​बिल्सी। जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना बिल्सी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
​पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्त पंजाब और हरियाणा राज्यों से दोपहिया वाहन चोरी कर उत्तर प्रदेश में लाकर बेचने का काम करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप (पुत्र जयप्रकाश, निवासी ग्राम रिसौली, थाना बिल्सी, बदायूं) और राजेश कुमार (पुत्र जोगेंद्र दास, निवासी जिरकपुर, मोहाली, पंजाब) के रूप में हुई है। इनके पास से हरियाणा और यूपी नंबर की कुल 5 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
​उपनिरीक्षक बलवीर सिंह की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बनारस, नई दिल्ली, कासगंज और लखनऊ की ट्रेनें प्रभावित

Spread the loveरेलवे ने सात ट्रेनें कीं निरस्त, यात्रा से पहले जांच लें स्थिति बदायूं। …